सवाई माधोपुर

खुशखबरी: सवाईमाधोपुर से सांवरिया सेठ के लिए रोडवेज शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें टाइम

सवाईमाधोपुर से चितौड़गढ़ सांवरिया सेठ जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए खुश खबर है। सवाईमाधोपुर से चित्तौड़गढ़ जिले के सांवरिया सेठ दर्शनों को जाने वाले यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Sawai Madhopur to Sanwaria Seth
फोटो पत्रिका

सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर से चितौड़गढ़ सांवरिया सेठ जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए खुश खबर है। सवाईमाधोपुर से चित्तौड़गढ़ जिले के सांवरिया सेठ दर्शनों को जाने वाले यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सांवरिया सेठ जाने आने वाले यात्रियों को सवाईमाधोपुर से सीधे सांवरिया सेठ के लिए रोड़वेज बस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सोमवार को सवाईमाधोपुर डिपो परिसर से नवरात्रा स्थापना के साथ ही बस का संचालन भी शुरू कर दिया है। डिपो से सवाईमाधोपुर व दौसा जिले के यात्रियों के लिए सांवरिया सेठ के लिए सीधे रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है।

दोपहर सवा 12 बजे होगी रवाना

रोडवेज बस सवाईमाधोपुर से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होकर पहले दौसा के लालसोट पहुंचेगी। फिर वहां से 11 बजे रवाना होकर सवा 12 बजे सवाईमाधोपुर आएगी। इसके बाद सवा 12 बजे यहां से रवाना होगी। यहां से उनियारा, देई, बूंदी, बिजोलिया, चितौड़ होते हुए सांवरिया सेठ रात करीब नौ बजे बस पहुंचेगी और दूसरे दिन सुबह साढ़े नौ बजे बस सांवरिया सेठ से रवाना होकर शाम करीब पांच बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।

इनका कहना है…

सोमवार से सांवरिया सेठ के लिए एक बस चालू की है। यह बस प्रतिदिन सवा बारह बजे सवाईमाधोपुर डिपो से रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे सांवरिया सेठ से रवाना होकर सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। इससे सांवरिया सेठ जाने वाले दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।
पीयूष जैन, प्रबंधक, रोडवेज डिपो सवाईमाधोपुर

Updated on:
22 Sept 2025 09:01 pm
Published on:
22 Sept 2025 09:01 pm
Also Read
View All