सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर : बनास नदी पर 101 करोड़ की पुलिया का निर्माण शुरू, बारिश में नहीं कटेगा संपर्क

चौथकाबरवाड़ा उपखंड मुख्यालय को शिवाड़ होते हुए जयपुर मार्ग से जोड़ने वाली डिडायच बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण का कार्य रविवार को शुरू हो गया है। करीब 101 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पुलिया के लिए सानिवि ने मशीनरी के साथ मौके पर काम प्रारंभ कर दिया है।

less than 1 minute read
पुलिया निर्माण को लेकर ठेकेदार द्वारा लगाई गई मशीन। फोटो पत्रिका

Sawai Madhopur Bridge construction : सवाई माधोपुर। चौथकाबरवाड़ा उपखंड मुख्यालय को शिवाड़ होते हुए जयपुर मार्ग से जोड़ने वाली डिडायच बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण का कार्य रविवार को शुरू हो गया है। करीब 101 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पुलिया के लिए सानिवि ने मशीनरी के साथ मौके पर काम प्रारंभ कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Alwar News : 37.5 किमी सड़क के लिए चलेगा बुलडोजर, 480 अतिक्रमण हटेंगे

बारिश के दौरान कार्य प्रभावित न हो

वर्तमान में नदी क्षेत्र में रिवर्स प्वाइंट और आधारभूत संरचना तैयार की जा रही है, ताकि आगामी बारिश के दौरान कार्य प्रभावित न हो। हाल ही में विधायक जितेंद्र गोठवाल ने परियोजना का शिलान्यास किया था । राज्य सरकार की स्वीकृति से बनने वाली इस पुलिया की चौड़ाई लगभग 12.5 मीटर होगी। ग्रामीणों में उत्साह है और वे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

चौथ का बरवाड़ा-शिवाड़-जयपुर मार्ग हो जाता है बाधित

बरसात के दिनों में डिडायच बनास नदी पर बनी रपट पर पानी आने से चौथ का बरवाड़ा-शिवाड़-जयपुर मार्ग बाधित हो जाता है। इससे लोगों को टोंक होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है । नई पुलिया बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

मानसून को देखते हुए पहले रिवर्स प्वाइंट का कार्य कराएंगे

विभागीय अधिकारियों के अनुसार परियोजना को पूरा होने में लगभग दो वर्ष लग सकते हैं, हालांकि प्रयास है कि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो । आरएसआरडीसी के कनिष्ठ अभियंता पुखराज मीणा ने बताया कि मानसून को देखते हुए सबसे पहले रिवर्स प्वाइंट का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार मशीनों के माध्यम से तेजी से कार्य कर रहा है और विभाग नियमित निगरानी कर रहा है ।

ये भी पढ़ें

बाड़मेर के हजारों लोगों के लिए राहतभरी खबर, सड़क से जुड़ेगी सैकडों ढाणियां, 523 करोड़ रुपए स्वीकृत
Published on:
31 May 2026 06:08 pm
Also Read
View All