सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur Road Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल

टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर शुक्रवार शाम को भोमिया जी की टेक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2025, 2:56 PM IST
Sawai-Madhopur-Road-Accident
अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। पुराने शहर स्थित टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर शुक्रवार शाम को भोमिया जी की टेक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर राजू पुत्र बबलू गुर्जर निवासी कुशालीपुरा और गोलू सैनी पुत्र बबलू सैनी सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर कैलाश पुत्र नारायण बैरवा निवासी गंगानगर थाना खंडार अपनी पत्नी के साथ सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।

इस दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व के खंडार रेंजर शैलेश अग्रवाल अपने स्टाफ के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत सभी घायलों को वन विभाग के सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया।

रेंजर शैलेश अग्रवाल ने बताया कि वे खंडार लौट रहे थे, तभी भोमियाजी की टेक पर शोरगुल सुनाई दिया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने घायलों को देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में दो अन्य घायलों की जान बचाई जा सकी।

Also Read
View All
राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक