सवाई माधोपुर

कलक्टर निवास के सामने महिला से छीनी सोने की चेन, घटना को देखते रहे DM निवास के गार्ड

इंदिरा कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी सवाईमाधोपुर में कलक्टर निवास के सामने ठंडी हवा खाने बैठी थीं, तभी पीछे से आए दो लोग अचानक उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए।

2 min read
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर निवास के पास बुधवार सुबह चेन लूट की शिकार पीड़िता कृष्ण जैन।

Sawai Madhopur News: सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक निवास के सामने बुधवार सुबह हुई चेन लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस इलाके को शहर का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, वहीं पर महिलाओं के गले से चेन छीनकर अपराधियों का फरार होना प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

अदालत और थाना महज सौ मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया ने लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।सुबह लगभग 6:10 बजे जिला कलक्टर निवास के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बदमाश लगभग ढाई तोले सोने की चेन छीन ले गए।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: दर्शन करने मंदिर की चाबी मांगी, 10 लाख रुपए के छत्र ले गया

इंदिरा कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी जैन पत्नी अरविंद कुमार जैन अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक के बाद कलक्टर निवास के सामने ठंडी हवा खाने बैठी थीं, तभी पीछे से आए दो लोग अचानक उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए।

बिजली जाने से बंद थे सीसीटी कैमरे

पीड़ित महिला ने बताया कि जिला कलक्टर निवास के गार्ड घटना को होते हुए देख रहे थे, लेकिन उन्होंने महिला या चेन को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके बाद पीड़ित महिला मानटाउन थाने पहुंची। यहां पुलिस ने तुरंत एफआइआर दर्ज करने या कार्रवाई करने में कथित तौर पर समय लगा दिया।

पीड़ित महिला ने चेन लुटेरों के भागने का रास्ता भी पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस की ओर से तत्काल नाकाबंदी या पीछा करने की तत्परता नहीं दिखाई दी। पीड़ित महिला के अनुसार अभय कमांड के कैमरे लाइट जाने के कारण बंद थे, जिससे अपराधियों को लाभ हुआ।

जब थाने में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित महिला के पति अरविंद कुमार जैन ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को फोन पर घटना की जानकारी दी। एसपी ममता गुप्ता ने अपने जानकारों को फोन कर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। इस प्रक्रिया में घटना के बाद लगभग एक घंटे से अधिक का समय बीत चुका था। पीड़ित परिवार को लगभग 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।।

स्कूटी पर सवार होकर आए थे बदमाश

पीड़िता कृष्णा देवी ने थाने में भी पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि जिले को संचालित करने वाले अधिकारियों के निवास और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने इतनी हिम्मत से घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता और अन्य महिलाएं जिला कलक्टर निवास के गार्ड पर भी मिलीभगत का संदेह व्यक्त कर रही हैं। साथ में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि आरोपियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी कर रखी थी और वे दौड़कर स्कूटी स्टार्ट करके फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: कुएं की मुंडेर पर बैठना पड़ा भारी, 200 फीट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत; पत्नी के बार-बार टोकने पर भी नहीं माना था
Updated on:
22 Apr 2026 04:54 pm
Published on:
22 Apr 2026 04:53 pm
Also Read
View All