सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: बरनाला तहसील के तहसीलदार निलंबित, जानिए वजह

बरनाला तहसील के तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता का मुख्यालय राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर रहेगा।

less than 1 minute read
Photo- Patrika

सवाई माधोपुर/बाटोदा। बरनाला तहसील के तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व मंडल अजमेर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि गुप्ता के विरुद्ध विभागीय जांच कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके चलते राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता का मुख्यालय राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर रहेगा। इधर, उनके निलंबन से खाली हुए पद पर राकेश मीणा को बरनाला तहसील का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ महीनों पूर्व तहसील कार्यालय के एक बाबू को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव अपडेट; चुनाव में ‘जमानत की परीक्षा’, जीत के बाद भी कट सकती है रकम!, जानें पूरा मामाल

इसी प्रकरण के साथ-साथ अनियमितताओं एवं प्रस्तावित विभागीय जांच कार्रवाई को तहसीलदार के निलंबन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

इधर खण्डार तहसील क्षेत्र के पटवारी एवं गिरदावरों ने तहसीलदार के खिलाफ अनियमितता, बेवजह वेतन कटौती एवं धमकियां देने के आरोप लगाते हुए गुरुवार को उपखंड अधिकारी वर्षा मीना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पटवारी व गिरदावरों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया।

ज्ञापन में गिरदावर–पटवारियों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा आए दिन जेल में बंद कराने, एसीआर खराब करने, चार्जशीट देने जैसी धमकियां दी जाती हैं तथा बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के वेतन काटा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Priya Seth Marriage: प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल

Updated on:
23 Jan 2026 06:26 pm
Published on:
23 Jan 2026 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर