सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: युवक की संदिग्ध मौत के बाद थाने के बाहर फूटा आक्रोश, जहर देकर हत्या का आरोप; गिरफ्तारी की मांग पर धरना-प्रदर्शन

चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के बलरिया ग्राम निवासी युवक लोकेश गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Chauth ka Barwara police station
थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग। फोटो: पत्रिका

सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के बलरिया ग्राम निवासी युवक लोकेश गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के बाहर एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। जानकारी के अनुसार लोकेश गुर्जर बलरिया ग्राम के पास स्थित एक पहाड़ी पर बेहोशी की हालत में मिला। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौथ का बरवाड़ा लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सवाई माधोपुर रैफर किया गया।

जयपुर ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम

सवाई माधोपुर से जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दोपहर करीब एक बजे पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश भड़क उठा और थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसलिए मामला और अधिक संदिग्ध

परिजनों का आरोप है कि मृतक की बहन को गांव के ही एक युवक की ओर से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। जिससे पूरा मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। परिजन और ग्रामीण इस प्रकरण में सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

इधर, थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि बहादुर मीणा पुत्र भरतलाल मीणा निवासी बलरिया की ओर से राजेश गुर्जर की पत्नी का अपहरण किए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
22 Jan 2026 01:07 pm
Published on:
22 Jan 2026 01:07 pm
Also Read
View All
Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?

राजस्थान में शर्मनाक घटना: पैसे गुम हुए तो स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े, शिक्षिका सस्पेंड