सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: कुरकरे और चॉकलेट का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक

सवाईमाधोपुर जिले के एक थाना क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

less than 1 minute read
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर जिले के एक थाना क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शिक्षक पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। देर शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

Sri Ganganagar: रात में मां के साथ सोई थी, सुबह डिग्गी में मिला ढाई माह की बच्ची का शव; इलाके मेें फैली सनसनी

छात्रा को कुरकरे और चॉकलेट दिलवाने का झांसा देकर बुलाया

जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक की पोस्टिंग सवाईमाधोपुर जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर है। आरोप है कि शिक्षक ने अपने साथी शिक्षक के कमरे का इस्तेमाल किया और वहीं छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने छात्रा को कुरकरे और चॉकलेट दिलवाने का झांसा देकर बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

नाना-नानी के घर रहती है नाबालिग छात्रा

नाबालिग छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहती है। घटना के बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर एसएफएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें

RGHS Scheme: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, डॉक्टरों के लिए नए निर्देश जारी, इलाज प्रक्रिया में हुए ये बदलाव

Also Read
View All
सवाई माधोपुर: 30 करोड़ की सड़क बनी ‘गड्ढा मार्ग’, एक महीने में खुली निर्माण की पोल, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

Road Accident: लग्जरी कार ने मारी टक्कर, राजस्थान में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सवाईमाधोपुर: किरोड़ी लाल मीणा हाथी पर सवार होकर पहुंचे पद दंगल, बोले-हर चक्रव्यूह में घुस जाता हूं

Sawai Madhopur: रेलवे स्टेशन पर आराम से ​बैठा था, ​तभी पुलिस को देख कट्टे उठाकर भागने लगा; फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Ranthambore: युवा बाघ-बाघिनों की ‘राजस्थली’ बना त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग, इन बाघ-बाघिनों का रहता है मूवमेंट

अगली खबर