सवाई माधोपुर

जंगल में दिखा अजीब नजारा: भालू की तरह टाइगर ने पेड़ को बनाया आशियाना, वीडियो वायरल

रणथम्भौर के जोन तीन में बाघिन टी-124 यानि रिद्धी का शावक अचानक एक पेड़ पर चढ़ गया। शावक काफी देर तक पेड़ पर ही बैठा रहा। यह नजारा देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया।
less than 1 minute read
tigress t-124

सवाईमाधोपुर। जंगल में वन्यजीवन को अचरज भरा माना जाता है। जंगल में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं। जिन पर आमतौर पर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक नजारा गत दिनों रणथम्भौर के जोन तीन में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार जोन तीन में बाघिन टी-124 यानि रिद्धी का शावक अचानक एक पेड़ पर चढ़ गया। शावक काफी देर तक पेड़ पर ही बैठा रहा। यह नजारा देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

रणथम्भौर में बाघिन के शावक के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इसको लोग खासा पसंद भी कर रहे हैं। वहीं वन अधिकारियों की माने तो आम तौर पर बाघ या बाघिन पेड़ पर नहीं चढ़ते। पैंथर अधिकतर पेड़ों पर अपना आशियाना बनाते है। हालांकि बाघ के पेड़ पर चढ़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। रणथम्भौर में पूर्व में भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।

Updated on:
22 Jan 2025 05:07 pm
Published on:
22 Jan 2025 05:07 pm
Also Read
View All
Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?

राजस्थान में शर्मनाक घटना: पैसे गुम हुए तो स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े, शिक्षिका सस्पेंड