सवाई माधोपुर

सब्जियों के भाव: मिर्च हुई ‘लाल’ और लहसुन के तेवर तीखे, 1 हफ्ते में ही बिगड़ गया घर का बजट, जानें आज के ताजा रेट

सवाईमाधोपुर में बेमौसम बारिश के बाद सब्जियों के दाम दोगुने हो गए। हरी मिर्च 100 रुपए किलो तक पहुंची। वहीं, नींबू 140 और लहसुन 140 रुपए किलो बिक रहा है। जयपुर मुहाना, कोटा और उज्जैन से आवक घटने से मंडियों में भाव उछले, जिससे गृहणियों का रसोई बजट बिगड़ गया।

less than 1 minute read
बजरिया सब्जी मंडी में सब्जी बेचता विक्रेता (फोटो- पत्रिका)

सवाईमाधोपुर: गत दिनों बेमौसम हुई बारिश का असर सब्जियों पर पड़ा है। बारिश के बाद जिले की सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव ताव खा रहे हैं। आमतौर पर सब्जियों के भाव जमीन पर रहते हैं, लेकिन इस बार सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं।

विशेषकर हरी मिर्च के भाव में दोगुने हो गए हैं। ऐसे में तीखी मिर्च अब सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ रही है। इससे गृहणियों की रसोई का बजट अब पूरी तरह से बिगड़ गया है।

ये भी पढ़ें

Udaipur Road Accident: मौत के मुंह में थे 3 दोस्त और उनकी पत्नियां, 2 ट्रकों के बीच पिचक गई थी कार, ऐसे बची 6 जिंदगियां

हरी मिर्च हुई 'लाल'

सब्जी मंडी में मिर्च सौ रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो यह हालात गत दिनों बारिश के बाद हरि मिर्च की ज्यादा डिमांड के चलते बन रहे हैं। बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है। सब्जियां महंगी होने के कारण महिलाओं का रसोई बजट भी गड़बड़ा गया है। वर्तमान में हरी मिर्च के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक है।

ये मान रहे कारण

बजरिया सब्जी मंडी में विक्रेता संतोष सैनी, कैलाश माली, नीरज सैनी, गिर्राज और सत्यनारायण ने बताया कि इन दिनों जयपुर मुहाना मंडी, कोटा, नागदा और उज्जैन आदि शहरों से सब्जियां की आवक होती है। लेकिन गत दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण सब्जियां खराब हो गई थी। स्थानीय स्तर पर सब्जियों की पैदावार कम होने से एकाएक सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं।

सब्जियों के भाव पर एक नजर

सब्जीपहले (₹/किलो)अब (₹/किलो)
मिर्च4080
नींबू80140
लौकी3060
मटर2040
फूलगोभी2040
हरा धनिया4080
बैंगन4080
भिण्डी80
पालक2040
शिमला मिर्च4060
करैला80
कैरी100
लहसुन100140

ये भी पढ़ें

Silent Heart Attack: दोस्त की दुकान की सीढ़ियां उतरते ही थम गईं सांसें, ढाई साल पहले हुई थी शादी, मासूम बेटा अनाथ

Published on:
24 Feb 2026 02:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर