सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: सोने का लॉकेट लूटने के ​लिए महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला, क्षेत्र में फैली सनसनी

Rajasthan Crime: खेत पर अमरूदों के पौधों की गुड़ाई कर रही महिला पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

सूरवाल। जड़ावता गांव में बड़ी धाम के पास स्थित एक खेत पर अमरूदों के पौधों की गुड़ाई कर रही महिला पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने महिला के दोनों कानों से झुमकेदार कुंडल छीन लिए औऱ गले पर धारदार हथियार से वार कर सोने का लॉकेट लूटने का प्रयास किया, लेकिन ये घटनास्थल पर ही गिर गया।

घायल महिला को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला अनिता पत्नी रमेश गांव के पास खेत पर दोपहर एक बजे अमरूदों के पौधों की गुड़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी बेटी शिमला भी वहां थी। बेटी पास स्थित घर पर चली गई और महिला को खेत पर अकेला देख अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। महिला के दोनों कानों से झुमकेदार कुंडल लूट लिए, जिससे उसके कान कट गए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सरकारी स्कूल में शिक्षक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा; शिक्षकों में दहशत का माहौल

घटना के बाद मौके से भागे लुटेरे

बदमाशों ने महिला के गले पर हमलाकर सोने का लॉकेट लूटने का प्रयास किया, लेकिन यह घटनास्थल पर ही रह गया। घटना के बाद लुटेरे वहां से भाग गए। घायल महिला का पति रमेश खेत से थोड़ी दूर रिश्तेदार के मकान पर था।

महिला हुई बेहोश

महिला घायल अवस्था में लहूलुहान जैसे तैसे वहां पहुंची और बेहोश हो गई। सूचना पर सूरवाल थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार घायल महिला को सामान्य चिकित्सालय ले गए। वहां से जयपुर की कहने पर निजी अस्पताल ले गए। यहां घायल महिला का उपचार चल रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर पीड़ित परिवार की ओर से भतीजे देशराज ने थाने में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी, जल्द बनेंगी नई सेक्टर सड़कें; लोगों को मिलेगी राहत

Also Read
View All

अगली खबर