विज्ञान और टेक्नोलॉजी

मंगल ग्रह पर जाने की है हसरत तो हो जाइए तैयार, नासा दे रहा है बेहतरीन मौका

मंगल की जाने की हसरत रखने वालों का नासा दे रहा है मौका अंतरिक्ष में जाकर दूसरे ग्रह पर रहने की इच्छा होगी पूरी। जन भागीदारी के तहत चलेगा अभियान।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2019, 6:41 PM IST
nasa invites public to fly towards mars
मंगल ग्रह पर जाने की है हसरत तो हो जाइए तैयार, नासा दे रहा है बेहतरीन मौका

नई दिल्ली। जिन लोगों का अंतरिक्ष में जाकर दूसरे गृह पर रहने का मन करता है, उनके लिए नासा एक खास मौका लेकर आया है। हाल ही में मार्स 2020 रोवर के अभियान के तहत नासा ने ऐसे इच्छुक लोगों को आवेदन देने को कहा है। नासा ने बयान दिया है कि एक चिप पर इच्छुक लोगों के नाम अंकित कर रोवर पर भेजा जाएगा। इस रोवर अभियान के माध्यम से पहली बार मानव का किसी अन्य गृह पर जाने का सपना पूरा होने की संभावना है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोवर को जुलाई 2020 तक प्रक्षेपित किया जाएगा और इस अंतरिक्ष यान के फरवरी 2021 में मंगल की सतह को छूने की संभावना है। 1,000 केजी वज़न वाले इस रोवर का काम लाल गृह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के चिह्न तलाशना है। इसी के साथ यह रोवर जलवायु एवं भू तत्वों की विशेषता का पता लगाएगा। धरती पर लौटते समय वह ग्रह से नमूने एकत्र कर लाल ग्रह के मानव अन्वेषण का नया मार्ग खोलने में मदद करेगा।

साइंस मिशन डायरेक्टरेट के सहायक थॉमस जुरबुचेन का कहना है कि हम लोग इस एतिहासिक मंगल अभियान को शुरू करने के लिए तैयार हैं। हम इस अन्वेषण यात्रा में हर किसी भागीदारी चाहते हैं। इसी के साथ नासा का कहना है कि नासा को नाम भेजने पर एक यादगार बोर्डिंग पास पाने का भी मौका है। नासा का यह अभियान चांद से मंगल तक की यात्रा में जन भागीदारी को रेखांकित करता है।

Updated on:
23 May 2019, 6:41 PM IST
Published on: