MP News: वेब सीरीज ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हनुमान मंदिर परिसर में फिल्म यूनिट के लिए मांसाहारी भोजन बनाए जाने की खबर मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए।
Fauji Web Series: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर नगर में वेब सीरीज 'फौजी' की शूटिंग चल रही है। मिल्म मेकर टीम बस स्टैंड के पास एक हनुमान मंदिर परिसर में रुकी है। सोमवार को मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम की ओर से मांसाहारी भोजन बनाया गया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिल्म मेकर टीम पिछले तीन दिन से मंदिर परिसर में रुकी हुई है। हनुमान मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाने का पता चलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच गए। शूटिंग टीम को भोजन में अंडा और मांस परोसा जा रहा है, जिसे देखकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। (MP News)
बजरंग दल के सौरभ मकरेया ने बताया कि मंदिर परिसर में रुकी फिल्म मेकर टीम के लिए मांसाहारी भोजन बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौके पर अंडे और चिकन की सब्जी विरोध दर्ज कराया और टीम के लोगों को अपनी आपत्ति से अवगत कराया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाना और खाना हिंदू धर्म की आस्थाओं के खिलाफ है। उनका कहना है कि जिस परिसर में मंदिर स्थित है, वहां इस तरह का भोजन बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे मंदिर परिसर की पवित्रता भी प्रभावित होती है और यह हिंदू धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ है। शूटिंग के लिए फिल्म मेकर टीम ने पूरे बस स्टैंड परिसर को रस्सी बांधकर बंद कर दिया है। इस वजह से वहां स्थित सब्जी, फल और अन्य दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
इस मामले में वेब सीरीज मेकर्स टीम का कहना है कि यूनिट के एक अधिकारी मुंबई से आए थे। उन्हीं की मांग पर मांसाहारी भोजन बनवाया गया था। बजरंग दल के विरोध के बाद अब परिसर में इस तरह का भोजन नहीं बनाया जाएगा। (MP News)