सीहोर

Sehore Crime: SP बंगले के पास दौड़ा-दौड़ाकर युवक की हत्या, इलाके में तनाव

Youth Murder: 5 लोगों पर हत्या का आरोप, मस्जिद कमेटी के मकान निर्माण को लेकर विवाद की बात आ रही सामने।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:24 PM IST
sehore murder
youth murder near sp bungalow five accused, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Source-Patrika)

Sehore Youth Murder: मध्यप्रदेश केसीहोर में बुधवार शाम को एक युवक की सरेराह हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई। घटना एसपी बंगले के पास की है जहां एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शुरुआती जानकारी में मस्जिद कमेटी के मकान निर्माण को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

बीच-बचाव करने गया था- परिजन

मृतक की पहचान लईक कुरैशी (45) के तौर पर हुई है जो कि शहर के माता मंदिर के पास के रहने वाले थे। लईक को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लईक की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में परिचितों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई और तनाव का माहौल बन गया। बताया गया है कि लईक पड़ोस में हो रहे विवाद का बीच-बचाव करने के लिए गया था और इस दौरान उसी पर हमला कर दिया गया।

5 लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक लईक के बेटे ने 5 लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है, इनमें अयान, बड्डू खां, नौशाद और सलीम शामिल हैं। बेटे का आरोप है कि आरोपियों ने पिता को घेरकर उन पर हमला किया। वहीं मृतक के बड़े पिता ने बताया कि पड़ोस में किसी ने गेट निकाल लिया था, इसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, लईक बीच-बचाव करने गया तो उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, परिजन से बातचीत में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद होने की बात सामने आई है। वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस कह रही है।

Updated on:
25 Nov 2026, 8:24 PM IST
Published on: