सिवनी

एमपी के राजस्व मंत्री की कार का एक्सीडेंट, सिर में आई चोट

MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला हादसे का शिकार हो गया।
less than 1 minute read
Nov 12, 2025
Revenue Minister Karan Singh Verma,
Revenue Minister Karan Singh Verma

MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा बुधवार को नरसिंहपुर से सिवनी आते समय हादसे का शिकार हो गए। मंत्री को लेकर काफिला सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। इसी दौरान छपारा में वाहन आपस में टकरा गए। जिससे मंत्री करण सिंह वर्मा को भी पीठ, सिर में चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मंत्री ने अस्पताल में जांच पूरी नहीं कराई और वे सिवनी पॉलीटेक्निक मैदान में लाड़ली बहना योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे।

मंत्री को पीठ-सिर में चोटें आई

उन्होंने मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संबोधन दिया और अपने घायल होने की भी कही। इसके बाद जांच के लिए अस्पताल के लिए रवाना हो गए। छपारा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजस्व व सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिवनीव आ रहे थे। इस दौरान रणधीर नगर के पास मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना में मंत्री करण वर्मा(Revenue Minister Karan Singh Verma) को चोटें आई है। वहीं कुछ लोग भी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है।

कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री

बता दें कि, आज सिवनी जिले में स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मंत्री करण सिंह वर्मा इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Updated on:
12 Nov 2025 03:06 pm
Published on:
12 Nov 2025 02:47 pm