सिवनी

Seoni News: ‘कमरे के पर्दे में बने छेद से देख रहा था कोई’…रिजॉर्ट में निजी पल बिता रहे कपल का आरोप

Resort Couple Privacy: पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित रिजॉर्ट में कपल की प्राइवेसी का वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
2 min read
Aug 11, 2026
seoni couple resort
pench resort couple privacy video allegation, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Seoni Resort Couple Privacy: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे कपल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कपल का आरोप है कि जब वो कमरे में अपने निजी पल बिता रहे थे तब पर्दे के छोटे से छेद से उन्हें कोई देख रहा था। इतना ही नहीं कपल ने रिजॉर्ट के अज्ञात कर्मचारियों पर उनके निजी पलों का वीडियो बनाने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कपल की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

रिजॉर्ट में ठहरा था कपल

बताया गया है कि नागपुर का रहने वाला युवक हैदराबाद में जॉब करने वाली अपनी एक महिला मित्र के साथ पेंच टाइगर रिजर्व में स्थित एक रिजॉर्ट में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पहुंचा था। दोनों अपने कमरे में थे और उनका आरोप है कि जब वो अपने निजी पलों में थे तभी कमरे में लगे पर्दे के एक छोटे से छेद में से उन्हें कोई देख रहा था। जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो उन्हें रिजॉर्ट प्रबंधन को सूचना दी और फिर कुरई पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में जुटी

कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह टेकाम ने बताया कि 9 अगस्त को रिजॉर्ट में ठहरे एक कपल ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। कपल का आरोप था कि जब वो कमरे में थे तब कोई उन्हें देख रहा था या फिर उनका छिपकर पर्दे के पीछे से वीडियो बना रहा था। मामले की जांच की जा रही है, उस दिन रिजॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे नेटवर्क न होने के कारण बंद होने की बात सामने आई है। जिस कपल ने शिकायत दर्ज कराई है उसे भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं रिजॉर्ट प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि पेंच टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का एक प्रमुख टाइगर रिजर्व है और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कई रिजॉर्ट बने हुए हैं। इन रिजॉर्ट में रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और रुकते हैं।

Updated on:
11 Aug 2026 05:40 pm
Published on:
11 Aug 2026 05:40 pm