1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guna News: गहरे सदमे में इंजीनियर की मंगेतर, रातभर लेती रही सिसकियां, किसी से नहीं की बात, 5 आरोपी गिरफ्तार

Engineer Fiancée Assault Case: इंजीनियर की मंगेतर से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज है सामूहिक दुष्कर्म का केस।
2 min read
Google source verification
guna

Engineer Fiancée Assault Case, इंजीनियर की मंगेतर से बर्बरता के मामले गिरफ्तार आरोपी (Source- Patrika)

Guna Engineer Fiancée Assault Case: मध्यप्रदेश के गुना में इंजीनियर की मंगेतर के साथ हुई हैवानियत की वारदात में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के दो साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका है। गुरुवार रात को आरोपियों ने इंजीनियर व उसकी मंगेतर को रोककर जंगल में ले जाकर लूटपाट की थी और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करते हुए बर्बरता की थी। पीड़ित युवती की अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो गहरे सदमे में है और पुलिस से तक बात करने से डर रही है।

जघन्य अपराध में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार

गुना एसपी हितिका वासल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है। घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जंगल क्षेत्र एवं संभावित ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया, साथ ही तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए। इसी दौरान संदिग्ध आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से एक आरोपी पर पहले भी साल 2020 में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका है।

ये 5 आरोपी गिरफ्तार

  1. बबलू बंजारा उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बोरखेडा, थाना धरनावदा।
  2. छोटू बंजारा उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खजरा, थाना ऱाघौगढ।
  3. सरदार सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम विन्याकी, थाना राघौगढ।
  4. महेन्द्र बंजारा उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोरखेडा, थाना धरनावदा।
  5. दिनेश बंजारा उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बोरखेडा, थाना धरनावदा। (दिनेश बंजारा के खिलाफ साल 2020 में भी सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हो चुका है।)

गहरे सदमे में है पीड़िता

आरोपियों की दरिंदगी का शिकार पीड़ित युवती अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता गहरे सदमे में हैं और बताया गया है कि अस्पताल में वो पूरी रात रोती रही, वो किसी से भी बात नहीं कर रही है और पुरुषों को देखकर सहम उठती है। बता दें कि घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे एबी रोड पर गोदर की है। 26 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है जो वर्तमान में झारखंड में रहकर जॉब करती है।

मंगेतर से मिलने आई थी पीड़िता

पीड़िता एनएफएल में कार्यरत अपने इंजीनियर मंगेतर से मिलने के लिए गुना आई थी। वह गुरुवार शाम 6 बजे हनुमान टेकरी के दर्शन करने बाइक से निकले थे और वहां से वापस लौट रहे थे, तभी एबी रोड पर हिलगना के रास्ते के पास उनके पीछे से एक बाइक पर आ रहे तीन बदमाशों ने यह कहते हुए उन्हें रोका कि, आपकी गाड़ी पंक्चर है। जैसे ही इंजीनियर ने बाइक रोकी तो उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और बदमाश दोनों को खींचकर अंधेरे में जंगल में ले गए। जहां दोनों के साथ मारपीट की गई और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करते हुए आरोपियों ने बर्बरता की थी। युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती व उसके इंजीनियर मंगेतर को घायल हालत में अस्पताल लेकर आई थी।