
Seoni ASP Deepak Mishra video: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल सिद्धार्थ में जांच के दौरान युवक-युवती को गांजा केस में फंसाने की धमकी देने वाले एएसपी दीपक मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सीएम डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना को लिखा पत्र वायरल हो रहा है।
भाजपा विधायक के पत्र के बाद डीजीपी मकवाना ने DGP कैलाश मकवाना ने ASP दीपक मिश्रा और SDOP को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी पहले ही लाइन अटैच किए जा चुके हैं। बता दें कि, दीपक मिश्रा का नाम चर्चित सिवनी हवाला कांड (Seoni Hawala case) में भी सामने आया था।
इस घटनाक्रम के बीच मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। भाजपा विधायक दिनेश राय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक डीजीपी भोपाल को भी भेजी गई है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि, अक्टूबर 2025 में चर्चित 1.45 करोड़ रुपए के सिवनी हवाला कांड में भी ASP दीपक मिश्रा की भूमिका होने की जानकारी सामने आई थी। दीपक मिश्रा तब छिंदवाड़ा के एएसपी थे। मामले का खुलासा होने के बाद दीपक मिश्रा का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इस ऑडियो क्लिप में मिश्रा मामले में मुख्य आरोपी निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे और हवाला कारोबारियों से बातचीत करते सुनाई दिए थे। ऑडियो क्लिप में पैसे वापस दिलाने और मामले को थाने के स्तर पर ही सुलझाने/दबाने जैसी बातें कह रहे थे। यह क्लिप आने के बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। इसके बाद दीपक मिश्रा को सिवनी का एएसपी बनाया गया था।