शाहजहांपुर

जीआरपी चौकी के सामने बदमाशों ने मालगाड़ी के गार्ड को गोली मारी

बदमाशों ने जीआरपी पुलिस चौकी के सामने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 5:52 PM IST
Croocks Shot The Train Guard
Croocks Shot The Train Guard

शाहजहांपुर। बदमाशों ने जीआरपी पुलिस चौकी के सामने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मालगाड़ी के गार्ड को गोली मार दी। घायल गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि घटना जीआरपी चौकी के सामने हुई। फिर भी बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


ट्रेन में घुसकर मारी गोली
घटना सोमवार रात को शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन पर हुई। जहां रेलवे कॉलोनी निवासी अजीत कुमार गुप्ता रोजा से मालगाड़ी पर मुरादाबाद जा रहे थे। गार्ड अजीत का आरोप है कि इस दौरान चार बदमाशों ने ट्रेन चलने से पहले उन पर हमला बोल दिया और ट्रेन से खींच कर ले जाने लगे। जब इसका गार्ड अजीत गुप्ता ने विरोध किया तो उनको गोली मार दी। इस दौरान बदमाशों और गार्ड के बीच मारपीट भी हुई। गोली लगने से घायल गार्ड को रेलवे के अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


फ्लैट को लेकर था विवाद
घायल गार्ड अजीत गुप्ता ने बताया कि भू-माफिया पवन कुमार वर्मा और उसके साथियों ने मिलकर फ्लैट दिलवाने के नाम पर से 27 लाख रुपए हड़प लिए है। पांच सालों बाद भी भूमाफिया ने फ्लैट नहीं दिया। जिसकी शिकायत दो दिन पहले एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स पोर्टल और पुलिस में की थी। शिकायत के बाद भूमाफिया लगातार शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे थे। शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी।


रेलवे की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने बदमाश तांडव मचाते रहे इस दौरान कई राउंड फायरिंग की और पुलिस देखती रही। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के अनुसार घटना संदिग्ध है। कुछ लोगों से गार्ड का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on: