शाहजहांपुर

पिता और भाई बने ‘हैवान’, शादी का विरोध किया तो चाकूओं से गोदा, आंत तक निकाली बाहर

मरा हुआ समझ कर पिता और भाई किशोरी को छोड़ गए। जब गांव वालों की नजर उस पर पड़ी तो डायल 100 को सूचना दी।
2 min read
murder
पिता और भाई बने ‘हैवान’, शादी का विरोध किया तो चाकूओं से गोदा, आंत तक निकाली बाहर

शाहजहांपुर। पिता-पुत्री और भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। नाबालिग किशोरी जब पिता द्वारा तय की गई शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो पिता और भाई हैवानियत पर उतर आए। किशोरी को जबरन घर से ले गए और चाकुओं से उसपर कई वार किए। मरा हुआ समझ कर पिता और भाई किशोरी को छोड़ गए। जब गांव वालों की नजर उस पर पड़ी तो डायल 100 को सूचना दी। पुलिस किशोरी को इलाज के लिए ले गई, जहां होश आने पर उसने जो हकीकत बयां की वह रौंगटे खड़े करने वाली है।

क्या है मामला

दरअसल थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने उसकी शादी तय कर दी लेकिन किशोरी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं था। शनिवार को ही किशोरी की बरात आनी थी, मगर वह लगातार शादी का विरोध कर रही थी। इससे कुपित पिता ने उसकी जान लेने की ठान ली।

किशोरी का आरोप है कि शुक्रवार को पिता और भाई उसे खीरी के पसगवां क्षेत्र में एक नहर के किनारे ले गए। जहां जमीन पर गिराकर भाई ने उसके पैर पकड़ लिए और पिता ने उसके पेट में चाकू से कई वार किए। चाकुओं से इतने वार किए आंत तक निकल आई। पिता और भाई उसे मरा जमझ कर वहीं छोड़ गए।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

कुछ राहगीर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां किशोरी को होश आया तो उसने आपबीती पुलिस को बताई। किशोरी के बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ शुरू की तो दोनों बार-बार बयान बदलने लगे। जिस पर पुलिश का शक और गहरा गया।

क्या कहना है पुलिस का

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है क किशोरी के बयान लिए गए हैं। फिलहाल पिता और बेटे से थाने में पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Jun 2019 06:39 pm
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान