शाहजहांपुर

जन्मदिन पर बेटे को तोहफे में देना चाहती थी साइकिल, पति के इन्कार करने पर दे दी जान

पत्नी ने सुबह बेटी और बेटे को स्कूल भेजा और पति को नाश्ता कराकर काम पर भेज दिया, उसके बाद पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
जन्मदिन पर बेटे को तोहफे में देना चाहती थी साइकिल, पति के इन्कार करने पर दे दी जान

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बेटे के जन्मदिन पर पत्नी ने पति से साइकिल का तोहफा देने की जिद की लेकिन जब पति ने इन्कार कियातो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने सुबह बेटी और बेटे को स्कूल भेजा और पति को नाश्ता कराकर काम पर भेज दिया उसके बाद पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति और बच्चों को विदा करने के बाद लगाई फांसी

ये भी पढ़ें

बीवी और दो बच्चों को छोड़ युवक ने उठाया ऐसा कदम, देखने वालों का हिल गया कलेजा

घटना थाना रौजा के हथौड़ा गांव की है। यहां के रहने वाले महेंद्र पाल की शादी 13 साल पहले 35 वर्षीय अनीता नाम की महिला से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। (11) हर्ष, (7) हर्षिता और एक साल का बच्चा है। महेंद्रपाल एक ईंट भट्टे पर ड्राईवर है जिसको आठ हजार रुपए सैलरी मिलती है। जानकारी के मुताबिक आज बड़े बेटे हर्ष का जन्मदिन है। बीती रात अनीता ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर बेटे को तोहफे में साइकिल देने की जिद पति से की थी। पति ने पैसे न होने का हवाला देते हुए पत्नी को इस साल जन्मदिन पर साइकिल देने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद दोनों में कहासनी हुई। जिसके बाद सभी लोग सो गए थे। मंंगलवार सुबह जब बच्चे स्कूल चले गए और पति काम पर गया उसके बाद पत्नी ने बरामदे में टीन शेड से दुपट्टे से फांसी से लटककर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही घटना के पीछे की जानकारी जुटाने में जुट गई है।

बेटे ने दी जानकारी

पुलिस को बेटे हर्ष ने बताया कि बीती रात उसकी मां ने पिता से साइकिल देने की बात की थी। जिसको उसके पिता ने इनकार कर दिया था। रात मेंं पिता टीवी खोलकर मूवी देखने लगे और मां मेरे साथ कमरे में सो गई थी। सुबह मां ने हमें और छोटी बहन को तैयार करके स्कूल भेज दिया और पिता जी भी काम पर चले गए उसके बाद जब हम घर लौटे तब मेरी मां फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थींं। फिलहाल बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

जिस बेटे को मां ने सीने से लगाकर पिलाया था दूध, उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर इसलिए उतारा मौत के घाट
Published on:
10 Jul 2018 07:54 pm
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”