30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीवी और दो बच्चों को छोड़ युवक ने उठाया ऐसा कदम, देखने वालों का हिल गया कलेजा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:55 AM IST

hanging

जयपुर। आमेर थाना क्षेत्र के बंद तालाब क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बरगद के पेड़ से एक 40 साल के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ से लटका व्यक्ति बिजली के तारों से गले मे फंदा लगाए हुए मिला। मृतक की पहचान हम्मीर सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से बांदीकुई दौसा का रहने वाला है और हाल ही आमेर में रामबाबू सैनी के यहां अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ रह रहा था।

आमेर महल में ई-रिक्शा चलाने का काम करने वाले हम्मीर के पेड़ से लटके होने की सूचना सुबह लगभग पौने सात बजे मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर शव को आमेर के मुर्दाघर में रखवाया है।

Read More: पति की दोनों किडनी खराब, गहने बेचे, खेत गिरवी रखा... अब बची तो सिर्फ सांसें, इलाज की उम्मीद में जयपुर लाई पत्नी

प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है लेकिन शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे के करीब की है। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी की ताबियक्त बिगड़ गयी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

Read More: अलवर में यहां बिक रहा था हाथी दांत व हिरण के सिंग से बना पाउडर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर... नाई की थड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी
जयपुर। आमेर के नाई की थड़ी इलाके में अलसुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मुबारिक नाम का युवक नाई की थड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाकर शव को मुर्दाघर में रखवाया है। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या कहीं और करके शव को कार में रखकर यहां डालना मान रही है। हत्या सोमवार देर रात करना बताई जा रही है।

Read More: दिल्ली से आई बडी खबर, अमित शाह तैयार करेंगे चुनावी रोड मेप

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग