29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की ‘भारत’ में 2 नहीं बल्कि 3 अभिनेत्रियां, तीसरी वाली का नाम जान रह जाएंगे दंग

यह फिल्म 1947 से वर्तमान समय तक के भारतीय इतिहास को दर्शाएगी।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jul 09, 2018

Salman khan

Salman khan

निर्देशक अली अब्बास जफर की नेक्स्ट मूवी 'भारत' शूटिंग शुरू होने से पहले ही स्टारकास्ट को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रही है। पहले सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और अब कैटरीना कैफ के हिस्सा होने की चर्चा जोरों पर है। अगर ऐसा हुआ तो पहली बार कैटरीना कैफ और प्रियंका एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। खबर है कि कैटरीना इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण एपिसोड में नजर आएंगी। हालांकि, अभी यह नहीं पता कि वह इस फिल्म की कहानी में कहां और कैसे एंट्री लेंगी। लेकिन इतना जरूर है कि कैटरीना निश्चित रूप से 'भारत' का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से हिस्सा होंगी।'

यह भी पढ़ें: हुआ खुलासा: इस वजह से हुआ सोनाली बेंद्रे को कैंसर, आखिरी स्टेज पर..

अली के बेहद करीब हैं ये अभिनेत्रियां:
बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर, प्रियंका और कैटरीना दोनों केअ च्छे दोस्त हैं। वे पहले भी इन एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना उनकी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में तो प्रियंका 'गुंडे' में उनके साथ काम कर चुकी हैं। अली इन दोनों ही अभिनेत्रियों के बेहद करीब है और इसलिए यह तय है कि 'भारत' में इन दोनों अभिनेत्रियों को बेहद महत्वपूर्ण जगह दी जाएगी। हालांकि, यह पूरी तरह से सलमान की फिल्म होगी।'

यह भी पढ़ें: 'संजू' की यह एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में दिखाएगी अपने बोल्ड जलवे, स्विमसूट में..

'भारत' में होगा 70 साल का इतिहास
यह फिल्म 1947 से वर्तमान समय तक के भारतीय इतिहास को दर्शाएगी। भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाती इस फिल्म में जहां सलमान अलग-अलग युगों के अलग-अलग अवतार निभाते हुए दिखाई देंगे वहीं प्रियंका भी विभिन्न अवतारों में नजर आएंगी।

प्रियंका की झोली में एक और फिल्म
बता दें कि प्रियंका करीब दो साल बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अभी 'भारत' की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई कि एक और बड़ी फिल्म प्रियंका के हाथ लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करती नजर आएंगी। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक ड्राफ्ट की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है- तैयारी शुरू हो गई, निक यह उनके स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिस पर लिखा है- लेखक-सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग-जूही चतुर्वेदी।