12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां बिक रहा था हाथी दांत व हिरण के सिंग से बना पाउडर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

अलवर में हाथी दांत से बनी सामग्री बिक रही थी, वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 10, 2018

Elephant teeth powder selling in alwar

अलवर में यहां बिक रहा था हाथी दांत व हिरण के सिंग से बना पाउडर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने सोमवार शाम शहर के पंसारी बाजार में कार्रवाई कर हाथी दांत संबंधी सामान बेचते एक व्यापारी सुरेशचंद जैन को गिरफ्तार किया है। टीम ने दुकान से हाथी दांत संबंधी एवं वन्यजीव से जुड़ा एक अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया है। वन विभाग की अचानक कार्रवाई से बाजार में हडक़म्प मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वन विभाग को एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल से जुड़े दीपक ने बाजार में हाथी दांत व वन्यजीवों के प्रतिबंधित उत्पाद बिकने की जानकारी दी। इस पर वन विभाग के कर्मचारियों को हाथी दांत का बुरादा खरीदने के लिए भेजा। दुकान पर हाथी दांत का बुरादा देने पर वन विभाग के कर्मचारी सुरेश जैन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में डीएफओ आलोक गुप्ता ने एसीएफ डॉ. अमित चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पंसारी की दुकान पर भेजी। मुखबिर ने पंसारी की दुकान पर वन्यजीवों का प्रतिबंधित अन्य सामान मांगा, दुकान पर जैसे ही सामान दिया वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने दुकान को बंद कर दुकान की तलाशी ली।

इस दौरान दुकान से हाथी दांत का बुरादा व हरिण के सिंगों से बनी संरग एवं अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया। वन विभाग की टीम ने दुकान पर कार्य करने वाले नौकर को भी पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि जब्त किया गया सामान वन विभाग की ओर से प्रतिबंधित है। इसमें हाथी दांत का का बुरादा व वन्यजीव हरिण की के सिंगों से बनी सरंग शामिल है। प्रतिबंधित सामान को जांच के लिए भारतीय वन्यजीवन संस्थान की लैब में भेजा जाएगा। वहीं गिरफ्तार व्यापारी से पूछताछ कर वन्यजीवों के प्रतिबंधित सामान की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार व्यापारी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की ओर से पुलिस का भी सहयोग किया गया।

बाजार में मचा हडक़म्प

वन विभाग की कार्रवाई का पता चलते ही पंसारी बाजार के अन्य दुकानदारों में हडक़म्प मच गया। कई दुकानदार जल्दबाजी में दुकानें बंद कर रवाना हो गए। वहीं पूरण पंसारी की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।