
सरिस्का में आज से तीन महीने पर्यटकों का प्रवेश बंद, जाने क्या है कारण
अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में रविवार से 30 सितम्बर तक पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान केवल अलवर बफर जोन (बाला किला) में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा सकेगा।
सरिस्का के डीएफओ हेमंत सिंह के अनुसार मानसून के दौरान सरिस्का बाघ परियोजना में एक जुलाई से पर्यटकों का जंगल में प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान जंगल सफारी की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल पाण्डूपोल दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही पूर्णिमा को भी श्रद्धालुओं को पाण्डूपोल के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा आगामी 30 सितम्बर तक पर्यटकों को सरिस्का व टहला गेट से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सरिस्का पार्क रविवार से पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसकी पूूर्व संध्या पर शनिवार को सरिस्का गेट से पाण्डूपोल मार्ग बाघिन एसटी-9 ने पर्यटकों को खूब लुभाया।
बाघिन एसटी-9 पाण्डूपोल मार्ग पर आ गई और काफी देर वहीं खड़ी रही। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन एसटी-9 की आराम से साइटिंग की। करीब 20-25 जिप्सी में सवार पर्यटकों ने बाघिन को देखा। इस कारण मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलने पर सरिस्का डीएफओ हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि बाघिन एसटी-9 क पार्क बंद होने के अंतिम दिन पर्यटकों को खूब साइटिंग हुई है।
अलवर बफर जोन में घूम सकेंगे
मानसून सत्र के दौरान पर्यटक सरिस्का के अलवर बफर जोन में घूम सकेंगे। अलवर बफर जोन में पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
पिछले साल एक जोन में दियाथा प्रवेश :
गत वर्ष मानसून सत्र के दौरान सरिस्का के एक जोन में पर्यटकों को प्रवेश दिया गया था, लेकिन इस साल सरिस्का में पर्यटकों को प्रवेश नहीं देने का निर्णय किया गया है।
------------------------------------------------------------------------------------------------------
बिजली बंद
अलवर. सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक वैशाली नगर, अम्बेडकर नगर, लक्ष्मी नगर,कलक्ट्रेट परिसर, लादिया मौहल्ला, नई सड़क एवं महल चौक सहित आस-पास का क्षेत्र।
Published on:
01 Jul 2018 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
