30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से आई बडी खबर, अमित शाह तैयार करेंगे चुनावी रोड मेप

--अमित शाह आज मिलेंगे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी से - दिल्ली में अकबर रोड पर होगी मीटिंग - अमित शाह के घर पर दोपहर तीन से चार बजे तक करीब एक घंटे की बैटक प्रस्तावित - राजस्थान के चुनावी रोडमैप पर होगी महत्वपूर्ण चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 10 Jul 2018, 6:03 AM IST

जयपुर।
चुनाव में करीब चार माह बचे हैं और अब भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को दिल्ली बुला लिया है। शाह दोनो से विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा करेंगे, साथ ही लोकसभा को लेकर चल रही तैयारियों का फीडबैक लेंगे। शाह, मुख्यमंत्री और मदन लाल सैनी की यह बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे से चार बजे के बीच प्रस्तावित है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मदन लाल सैनी दोनो साथ ही दिल्ली जा सकते हैं। मंगलवार सुबह दस-11 बजे दोनो के दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस बैठक में चुनावी रोडमेप पर चर्चा होनी है। साथ ही जातिगत समीकरणों को साधते हुए कैसे चुनाव जीता जाएगा। बैठक में इस बात पर विशेष जोर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर भी चर्चा होनी है। दोनो ही नेता अब चुनाव तक हर माह राजस्थान आना चाहते हैं, जिससे प्रदेश सरकार के खिलाफ जो एंटी इंकंबेंसी है। उसे दूर किया जा सके। साथ ही जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं। उनको फिर से सक्रिय करने की दिशा में काम होना है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

- राजस्थान का चुनावी रोडमेप, किस तरह से लड़ा जाएगा, कांग्रेस को किस तरह से घेरने की बनाई जाएगी रणनीति
- चुनाव के लिए समिति का गठन, नामों पर चर्र्चा
- प्रदेश के जातिगत समीकरण, बड़ी जातियों को साधने के साथ-साथ दलितों को साथ रखना
- लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में जो निर्णय हुए थे, उनकी वर्तमान स्थिति।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे कहां-कहां होंगे।
- प्रदेश के विभिन्न मुद्दे, जिन पर काम किया जा सकता है।
- संगठन की टीम में फेरबदल होना है या फिर नए लोगों को ही पुराने लोगों के साथ संगठन में जिम्मेदारी देनी है।
- संगठन के आगामी कामकाज
- बूथ प्रबंधन को कैसे मजबूत किया जा सकता है
- विस्तारक योजना की अब तक की रिपोर्ट, आगे कैसे इसे प्रभावी बनाया जा सकता है।