शाहजहांपुर

नगर पालिका के डंपर ने दिए मासूम बेटी को जख्म, मदद को अधिकारी के आगे गिड़गिड़ाई गरीब मां

बेबस मां की चीख पर अधिकारी का पसीजा कलेजा, अपनी गाड़ी से घायल बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया

2 min read
घायल बच्ची

शाहजहांपुर। गंभीर रूप घायल मासूम बेटी की मां रोते हुए एसडीएम के पैरों में गिरी तो अधिकारी का भी दिल पसीज गया। यहां एक मासूम बच्ची को नगर पालिका के डंपर ने टक्कर मार दी थी। इलाज न होने परिजन घायल बच्चे को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे, जहां एसडीएम को देखकर बच्ची की मां उनके पैरों में गिर गई और बच्ची के इलाज की गुहार लगाने लगी। इसके बाद एसडीएम ने अपनी ही गाड़ी से बच्ची को जिला अस्पताल भेज हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


नगर पालिका के डंपर ने मारी टक्कर
थाना कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज मोहल्ले की रहने वाली घायल बच्ची का नाम संध्या है। उसकी उम्र छह साल है। बच्ची की मां ने बताया कि 10 दिन पहले नगर पालिका के डंपर ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद नगर पालिका चेयरमैन ने बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में इलाज करने वाले लोग पीछे हट गये। पैसा न होने के कारण बच्ची के परेशान परिजन उसको लेकर शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे थे। उसी वक्त वहां एसडीएम रामजी मिश्रा पहुंच गये। एसडीएम को देखते ही बच्ची की मां ने उनके पैर पकड़ लिये और अपनी मासूम बेटी के इलाज की गुहार लगाने लगी। उसके बाद अधिकारी का दिल पसीजा गया। एसडीएम ने अपनी सरकारी गाड़ी से ही घायल बच्ची को जिला अस्पताल भेजकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वो खुद और अन्य लोगों से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराएंगे। फिलहाल घायल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रही है। बता दें कि शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद में दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े कूड़ा उठाने वाले वाहन हैं। लोगों का कहना है कि ज्यादातर वाहनों के चालक नौसिखिए हैं। आरोप है कि कुछ चालक तो शराब पीकर वाहन चलाते हैं।

Published on:
20 Jan 2018 09:14 pm
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश