शाहजहांपुर

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बंद रहेगा NH-24

केवल रैली में आने वाले वाहन आ सकेंगे, रूट किया गया डायवर्ट, कड़ी सुरक्षा।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 6:18 PM IST
Narendra Modi
पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बंद रहेगा NH-24

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 21 तारीख को पीएम मोदी की होने वाली किसान रैली की सुरक्षा तैयारियों को लेकर सुरक्षाबलों के साथ बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने एक अहम मीटिंग की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षाकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 जुलाई को रात 12 बजे से नेशनल हाईवे 24 को शाहजहांपुर में बंद रखने और रूट को डाइवर्ट करने का फैसला किया है। सिर्फ रैली में आने वाले वाहन ही आ सकेंगे।

रोजा रेलवे मैदान में 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली होनी है। जिसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। रैली में लगभग दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने सुरक्षा का घेरा तैयार कर लिया है। इसी को लेकर सुरक्षाकर्मियों और उनके अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि रैली में पहुंचने के लिए 5 गेट और 6 पार्किंग पॉइंट बनाए गए हैं । साथ ही नेशनल हाईवे 24 को शाहजहांपुर में 20 जुलाई की रात 12 बजे से पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान बनकर तैयार हो गया है।

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली की सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए है। पर्याप्त मात्रा मे पुलिस फोर्स शाहजहांपुर आ चुकी है। पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली के मंच तक जाने के लिए वीआईपी को भी दो बार चेंकिन करानी होगी। उसके बाद ही मंच के करीब अपने स्थान पर बैठ सकते हैं। मैदान में मीडिया के भी बैठने का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके अलावा पार्किंग काल्पनिक विकल्प भी तैयार किया गया है। रैली स्थल के आसपास दुकानों और घरों के बाहर काफी ज्यादा जगह थी, जिसको पार्किंग का रूप दे दिया जाएगा।

Updated on:
20 Jul 2018, 6:18 PM IST
Published on: