बरेली। इन दिनों पधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में किसान कल्याण रैली कर रहें हैं। प्रधानमंत्री 21 जुलाई को रुहेलखंड के शाजहांपुर में भी किसान कल्याण रैली को सम्बोधित करेंगे। नौ जिलों के किसानों के लिए आयोजित हो रही इस रैली में बरेली के 20 हजार किसान शामिल होंगे। रैली के प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रसाशन को प्राप्त हो गया है। प्रधानमंत्री 21 जुलाई को विशेष विमान से बरेली के त्रिशूल एयर बेस पहुंचेंगे जहां से वो हेलीकाप्टर द्वारा रैली में शामिल होने जाएंगे अगर मौसम खराब हुआ तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से भी शाजहांपुर जा सकते हैं। बरेली में प्रधानमंत्री का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।