शाहजहांपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान कल्याण रैली से पहले नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि रैली में दो लाख किसानों के आने का लक्ष्य रखा गया है। रैली 21 जुलाई को रोजा मंडी में है। ऐसा पहली बार है कि कोई चुनाव न होने के बावजूद शाहजहांपुर में किसानों की बात सुनने प्रधानमंत्री आ रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 73 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार 74 सीटें जीतेंगे। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री ने बरेली की निदा खान प्रकरण पर कहा कि देश शरिया से नहीं, संविधान से चलेगा। बता दें कि तीन तलाक और हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर निदा खान को इस्लाम से खारिज किया जा चुका है।