शाहजहांपुर

सीतापुर जिले का इनामी बदमाश को शाहजहांपुर में गिरफ्तार

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

2 min read
इनामी बदमाश

शाहजहांपुर। पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन में 10 हजार के इनामी बदमाश का गिरफ्तार पकड़ा गया है। ये इनामी बदमाश सीतापुर जिले में एक बड़ी लूट के मामले में 2016 से फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है। अब पुलिस बाकी वांछित बदमाशों की भी तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े युवती की गोलियां से भूनकर हत्या

20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में आए इनामी बदमाश का नाम मोहसिन है। इसने 2016 में सीतापुर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। मोहसिन पर 10 हजार रुपए का इनाम था। इसके खिलाफ अलग अलग थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मोहसिन शाहजहांपुर में रहकर ही अपराधों को अंजाम दे रहा था।

ये भी पढ़ें- टाइगर ने मारा 'मौत' का झपट्टा, एक सेंकड के फासले से बची जान, देखें वीडियो

मछली बाजार से दबोचा बदमाश
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पुवायां रोड पर मछली मार्केट में घेराबंदी करके उसे धर दबोचा। मोहसिन को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कई और बदमाश हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही बाकी बदमाशों की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने घर से बुलवाकर दंपति को दी ट्राई साइकिल, जारी किया दिव्यांग सर्टिफिकेट

इलाके में थी मोहसिन की दहशत
बता दें कि योगी सरकार के निर्देश पर अपराधियों के धरपकड़ कर अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में इनामी बदमाश मोहसिन पकड़ा गया। इलाके में मोहसिन की दहशत थी। चर्चा है कि जिस मोहसिन को पुलिस एक सब्जी बाजार से गिरफ्तार करने की बात कह रही है। उस पर इससे पहले कभी भी सीतापुर और शाहजहांपुर जिले की पुलिस डालने की जहमत नहीं कर सकी थी।

Published on:
05 Apr 2018 09:12 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा