शाहजहांपुर

राजपाल यादव भतीजी की मेहंदी में सलमान खान के गाने पर जमकर झूमे;VIDEO, तिहाड़ से छूटकर सीधे पहुंचे गांव

Rajpal Yadav Viral Dance Video: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से छूटने के बाद सीधे अपने गांव पहुंचे। यहां उनकी भतीजी की शादी है।

2 min read
भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में डांस करते राजपाल यादव का वीडियो हुआ वायरल, PC- Video Grab

Rajpal Yadav Viral Dance Video: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से छूटकर सीधे अपने गांव कुंडरा पहुंचे है। गांव में उनकी भतीजी की शादी है। अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 30 दिन की अंतरिम जमानत मिली है। राजपाल यादव की भतीजी की शादी गांव में ही हो रही है। यहीं गांव से राजपाल यादव का एक वीडियो जमकर वायरल है।

ये भी पढ़ें

तिहाड़ जेल से गांव पहुंचे राजपाल यादव, बोले- जेलों में बने स्मोकिंग जोन

मेहंदी में राजपाल का धमाकेदार डांस, VIDEO हुआ वायरल

राजपाल यादव वायरल वीडियो में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के गाने 'तेरी चुनरिया…' पर जमकर डांस किया। यह वीडियो राजपाल यादव की भतीजी की मेहंदी सेरेमनी का है। राजपाल का यह अंदाज देखकर फैन दीवाने हो गए। राजपाल यादव के इस वायरल डांस पर लोग कमेंट करते नजर आए।

चेक बाउंस केस में 30 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा

चेक बाउंस मामले में 30 दिन की अंतरिम जमानत पर बाहर आए बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद सीधे अपने पैतृक गांव कुंडरा (शाहजहांपुर) पहुंचे। गांव में उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुलाकातों और बातचीत के बीच राजपाल ने जेल में बिताए समय को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि उनके लिए जेल 'सजा' से ज्यादा 'चिंतन का समय' रही। देश जब हर क्षेत्र में आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, तो जेल व्यवस्था में भी सुधार और अपग्रेड की जरूरत है। उनके मुताबिक सुधार गृहों को सिर्फ दंड की जगह नहीं, बल्कि व्यक्तित्व परिवर्तन के केंद्र के रूप में देखा जाना चाहिए।

जेल से बाहर आते ही सिगरेट की लत पर खुलकर बोले राजपाल

स्मोकिंग जोन पर दिए बयान ने चर्चा छेड़ दी। राजपाल ने कहा कि वे धूम्रपान को बढ़ावा नहीं दे रहे, लेकिन जब देश में तंबाकू उत्पादों की बिक्री वैध है, तो जेलों में अलग स्मोकिंग एरिया बनाए जाने चाहिए, ताकि अन्य कैदी प्रभावित न हों। उन्होंने स्वीकार किया कि वे खुद भी इस आदत से जूझ रहे हैं और छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है, UGC पर दिया बड़ा बयान

Published on:
19 Feb 2026 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर