शाहजहांपुर

चार साल की मासूम के साथ दुष्‌कर्म, आरोपी फरार

आरोपी बच्ची को गड्ढे में बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 4:59 PM IST
Rape
चार साल की मासूम के साथ दुष्‌कर्म, आरोपी फरार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक बार फिर कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोङ़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के युवक पर ही आरोप

वारदात थाना जलालाबाद की है। यहां कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची बीते बुधवार की शाम भैंस को चराने खेत पर गई थी। पीड़िता के पिता के मुताबिक तभी गांव का निखिल वहां आ गया और उसकी बेटी को एक गहरे गड्ढे मे जबरन खींच ले गया। गड्ढा काफी गहरा था इसलिए कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। उस गड्ढे में उसकी बेटी के साथ निखिल ने दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी घटना को अंजाम देने बाद फरार हो गया। होश आने के बाद जब बच्ची घर पहुंची तब मां को वारदात कि जानकारी दी। घर पहुंचे पिता को जब वारदात के बारे में बताया तो वह बच्ची को लेकर थाने पहंचे और बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या कहना है पुलिस का

इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on: