जिलाधिकारी ने जनपद में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पूरनपुर में विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को कड़े निर्देश देते हुये विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश दिये। इसके आलावा जिलाधिकारी बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने यहां चल रही योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये, जिससे जनपद की ग्रेडिंग में सुधार हो, किसी भी दशा में किसी भी विभाग की ग्रेडिंग कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।