शाहजहांपुर

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा मासूम, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं।
2 min read
Feature image
शाहजहांपुर में हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, PC- Patrika

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में एक भीषण हादसा हो गया। यहां बाइक बोलेरो कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुवायां थाना क्षेत्र में हुई।

मृतकों युवक उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पूरा परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। मृतकों की पहचान अरुण, उनकी पत्नी सीमा, बेटे नैतिक और बेटी दीक्षा के रूप में हुई। ये सभी निगोही थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तेज रफ्तार हादसे की वजह बना। सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक रांग साइड से आ रही थी। तभी बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर काफी भीषण थी। हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार 4 साल का बेटा 15 फीट दूर जाकर गिरा। 10 साल की बच्ची भी 12 फीट दूर उछल कर गिरी।

हादसे के बाद बोलेरो चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर ही पति और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल पत्नी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। लेकिन, कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।

परिवार में सिर्फ बची एक 12 साल की बच्ची

परिजनों ने बताया कि अरुण की शादी 14 साल पहले हुई थी। वह एक प्राइवेट जॉब करता था। उसके तीन बच्चे थे। अब परिवार में अरुण की सबसे बड़ी बेटी सिर्फ प्रियांशी बची है। बाइक पर जगह न होने के कारण वह नहीं जा सकी। अगर वह भी जाती तो हो सकता परिवार ही खत्म हो जाता।

एसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार भीरा-पलिया नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक रांग साइड से आ रही थी। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके पर ही बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Updated on:
30 Apr 2026 02:14 pm
Published on:
30 Apr 2026 02:14 pm
Also Read
View All
शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार