शाहजहांपुर

भाजपा नेता की धमकी के बाद इस पुलिस अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

खास बात ये है कि दबंग बीजेपी नेता अभी भी सीओ को ठीक से नौकरी करने की हिदायद दे रहा है।  
2 min read
UP Police

शाहजहांपुर। पुलिस का एक अधिकारी अपने ही विभाग के सिस्टम से हार गया। यहां बीजेपी नेता की भूख हड़ताल करने की धमकी के बाद सीओ को सर्किल से हटा कर लाइन भेज दिया गया। खास बात ये है कि दबंग बीजेपी नेता अभी भी सीओ को ठीक से नौकरी करने की हिदायद दे रहा है तो वहीं सिस्टम से हारा सीओ शब्दों में अपना दुख बयां कर रहा है।

बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

अपने मेडल्स और शील्ड को देख रहे ये हैं सीओ जलालाबाद बलदेव सिंह खनखेड़ा। आज ये एक बीजेपी नेता के गुस्से का शिकार हो गये हैं। यहां के बीजेपी नेता मनोज कश्यप एक मामले में सीओ पर मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहे थे जिसके बाद बात न मानने पर वो सीओ के खिलाफ थाने में ही धरने पर बैठ गये थे। बीजेपी नेता ने धमकी दी थी कि अगर 26 मार्च 2018 तक सीओ को नहीं हटाया गया तो वो एसपी ऑफिस में ही भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। इस दौरान उन्होंने सीओ को भी खूम धमकाया। सीओ को भरोसा था कि विभाग शायद उनका साथ देगा लेकिन उनका ही विभाग बीजेपी नेता के सामने घुटने टेक गया। एसपी केबी सिंह ने उन्हें जलालाबाद से हटाकर लाइन भेज दिया और वहां बीजेपी के चहेते सीओ संदीप की तैनाती कर दी। आपको बता दें कि यही बीजेपी नेता इससे पहले एक दरोगा को जान से मारने की धमकी दे चुका है और एक कोतवाल को थाने में ही चूड़ी तक पहना चुका है। लेकिन सीओ को हटाये जाने पर उन्हें गम इस बात का है कि आज उनके बेहतर काम के मेडल भी उनके काम नहीं आए।


धमकी के बाद सीओ को भेजा गया लाइन

वहीं सीओ को हटाये जाने पर बीजेपी नेता खुद की ही पीठ थपथपा रहे हैं। इतना ही नहीं लाइन भेजे जाने के बाद भी ये नेता जी उन्हें कायदे में रहने की हिदायत दे रहे हैं। दो दिन पहले ही डीजीपी ने बरेली में समीक्षा के दौरान अपने अधिकारियों को किसी नेता के दबाव में काम न करने के दिशा निर्देश दिये थे जिससे अधिकारियों का मनोबल ऊंचा हुआ था लेकिन यहां एक छोटे से बीजेपी नेता की धमकी से ही सीओ को लाइन भेज दिया गया। इसमें कोई दो राय नहीं कि पुलिस के आलाधिकारियों की इस कार्रवाई से इन जैसे पुलिस के अधिकारियों का मनोबल गिर गया। फिलहाल ये अधिकारी अपने विभाग का दिया हुआ दर्द अपने में ही समेटे हुए खामोश हैं और अपने मेडल्स को देखकर गमगीन हैं।

Published on:
26 Mar 2018 08:09 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा