12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौहटन से 192 आरडी के लिए शुरू हुई रोडवेज की बस !

rodvej new bus

rodvej new bus

मोहनगढ़. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शनिवार को चौहटन से 192 आरडी के लिए रोडवेज की बस का शुभारम्भ किया गया, जिसके चलते रोड़वेज की बस शनिवार को दोपहर ढाई बजे मोहनगढ़ पहुंची। रोड़वेज की बस के मोहनगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों द्वारा बस ड्राईवर दैराज राम व कंडक्टर जस्साराम का स्वागत किया गया। रोडवेज की बस के चलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। नहरी क्षेत्र में बसों की काफी कमी देखने को मिलती है। यात्री भार के अनुसार बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था।

अब रोडवेज बस के चलने से इस क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली है, वहीं बाड़मेर व चौहटन के लिए सीधी रोड़वेज बस की सुविधा मिल गई। रोडवेज की बस चौहटन से सुबह 9 बज से रवाना होकर 10 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। बाड़मेर से 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं जैसलमेर से 1:30 बजे से रवाना होकर 2:30 बजे मोहनगढ़ पहुंचेगी। मोहनगढ़ से पौने तीन बजे से रवाना होकर सुथारवाला, 195 आरडी होते हुए 192 आरडी पहुंचेगी। यहीं बस अगले दिन 192 आरडी से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 9 बजे मोहनगढ़ पहुंचेगी। मोहनगढ़ से 9:15 से रवाना होकर 11 बजे जैसलमेर, जैसलमेर से 11:15 बजे रवाना होकर 3 बजे बाड़मेर तथा बाड़मेर से 3:15 बजे रवाना होकर चौहटन पहुंचेगी। रोडवेज की बस के शुरू होने से अब राज्य सरकार की सुविधाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के पुरूषों व महिलाओं को मिल पाएगा, जहां महिलाओं को रक्षा बंधन, विष्व महिला दिवस, भाईदूज जैसे त्योहारों पर राज्य सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा तोहफा दिया जाता है। जिनका फायदा इस क्षेत्र की महिलाओं को अब मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग