12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात टापरियों में आग, घरेलू सामान खाक

ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी मालियान के गणेशपुरा उर्फ दड़ावट के मजरा बणजारों का टाण्डा में शुक्रवार रात दो झोपडि़यों में आग लग गई।
less than 1 minute read
Google source verification

ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी मालियान के गणेशपुरा उर्फ दड़ावट के मजरा बणजारों का टाण्डा में शुक्रवार रात दो झोपडि़यों में आग लग गई। इसमें घरेलू सामान जल गए। बस्ती ऊंची पहाड़ी पर होने से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ग्रामीणों ने मनोहरथाना से टैंकर मंगाया पर बात नहीं बनी। सूचना पर मनोहरथाना एसएचओ सुरेन्द्र कुन्तल ने मय जाप्ता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अकलेरा से आई दमकल ने आग बुझाई।


ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की राख में दबी आग के सुलगने से पास में रखी बरसाती, लकडिय़ां आदि ने आग पकड़ी बाद में ये फैल गई। इसमें हजारी पुत्र रामसिंह बणजारा और मांगीलाल पुत्र रुपा बणजारा की टापरियां और घरेलू सामान जल गए।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग