शाहजहांपुर

राहुल गांधी ने कभी खेत नहीं देखे, दिल्ली में बैठकर करते हैं किसानों की बात

मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि किसान के ऊपर बैंक का सरकारी कर्ज होता है उसे रातों को नीद नहीं आती है।

2 min read
laxminarayan chaudhary

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में किसानों कार्यक्रम में शाहजहांपुर पहुंचे जनपद के प्रभारी मन्त्री दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायन चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए किसानों की आमदनी हर हाल में बढ़ाने का सरकार का संकल्प दोहराया। इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहल गांधी पर भी निशाना साधा।

कर्ज से किसान का जीना मुश्किल

मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि किसान के ऊपर बैंक का सरकारी कर्ज होता है उसे रातों को नीद नहीं आती है। कर्ज के कारण किसान की आंखों से नींद गायब हो जाती है। परिवार का सुखचैन बच्चों की पढ़ाई लिखाई और यहां तक कि सरकारी कर्ज के कारण किसान की रोटी तक छूट जाती है। लेकिन अब देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के कर्ज में डूबे हुए किसानों का दर्द समझा है।


राहुल गांधी पर निशाना

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी पर हमला करते हुए कहा कि जिन्होंने कभी खेत नहीं देखे हरी मिर्च और लाल मिर्च में फर्क नहीं समझा वो दिल्ली में बैठकर किसानों के दुःख को दूर करने की बात कहते हैं। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जाके पैर न फटी बिंवाई ,वो क्या जाने पीर पराई।


आपको बता दें कि किसानों को आजकल जंगली जानवरों से सबसे ज्यादा परेशानी है। जंगली पशु, नीलगाय, जंगली गाय, बंदर किसानों की फसल को बेतहासा नुकसान हो रहा है। किसान जंगली जानवरों को मार भी नहीं सकता। ऐसे में एक सवाल के जवाब में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि सरकार के किसानों की इस जंगली जानवरों से होने वाली परेशानियों को समझ रही है। जल्द ही किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली जानवरों से निबटने के सख्त कदम उठाये जाएंगे। भाजपा हिंसा में बिलकुल भरोसा नहीं करती है। जो जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसानन पहुंचाते हैं। उनका बधियाकरण कर उनके प्रजनन पर रोक लगाई जाएगी। जंगली गायों को गौशालाओं में भेजा जाएगा ताकि किसान की अच्छी फसल पैदावार हो और उसे अपनी फसल से अच्छी आय हो सके।

Published on:
10 Sept 2017 09:37 pm
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश