
मैनपुरी। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम योजना चला रही है बावजूद इसके आये दिन महिलाओं व स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मैनपुरी जनपद से सामने आया है। यहां पड़ोस के ही रहने वाले युवक की अश्लील हरकतों से परेशान होकर एक छात्रा ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नचले ने जीना किया मुश्किल
पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपीछा का है। यहां रहने वाली कक्षा दस की एक छात्रा अपने ही पड़ोस के रहने वाले एक युवक नेत्रपाल से बेहद परेशान हो गई। अब छात्रा ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने की ठान ली है। नेत्रपाल आये दिन छात्रा के साथ बदसलूकी ओर छेड़छाड़ करता है। लेकिन स्कूली छात्रा ने लोकलाज के भय से अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई थी। लेकिन बीती रात तो नेत्रपाल ने सारी हदें पार कर दीं।
आरोपी फरार
पीड़ित छात्रा ने बताया कि बीती रात जब वो अपनी मां के पास चारपाई पर सो रही थी तभी नेत्रपाल घर में घुस गया और सो रही छात्रा के साथ लेट कर अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों से छात्रा जाग गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। घर वालों को आता देख नेत्रपाल मौका देखकर वहां से भाग जाने में सफल हो गया।
एसपी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
बताया गया कि छात्रा का पिता कानपुर दवा लेने गया था घर पर पीड़ित छात्रा और उसकी मां अकेली थी, इसी मौके का फायदा उठाकर नेत्रपाल ने घटना को अंजाम दिया है। सुबह होने पर जब घटना की शिकायत पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना कुर्रा में की तो थाना पुलिस ने घटना को झूठा बताते हुए वहां से पीड़ित परिवार को भगा दिया। जिसके बाद परेशान पीड़ित छात्रा अपने भाई के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली जहां उसने शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने तत्काल थाना पुलिस को मामले को दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ से कराकर जो भी सामने निकल कर आएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
10 Sept 2017 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
