मकान मालिक के बेेटे से अवैध संबंध थे, उसे पाने के लिए पति को घर में ही दफन कर दिया।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी को हासिल करने के लिए पति की हत्या करके घर में ही उसकी कब्र बना दी। खास बात यह है कि पत्नी को अपने पति की हत्या पर जरा भी अफसोस नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी की साजिश का खुलासा करके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसे घर में ही दफना दिया। दरअसल प्रिंसिपल प्रभाकर मिश्रा की पत्नी शिल्पी का मकान मालिक के बेटे विजय प्रताप सिंह से अवैध संबंध थे। प्रभाकर मिश्रा अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता थे, जिसके चलते उसकी पत्नी अपने पति को संबंधों के बीच में दीवार मान रही थी। इसीके चलते जनवरी 2018 में पत्नी शिल्पी ने अपने प्रेमी विजय प्रताप सिंह के साथ मिलकर पहले अपने पति की हत्या की और उसके बाद घर के बरामदे में ही गड्ढा खोदकर उसकी कब्र बना दी। इतना ही नहीं पत्नी ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत तक दर्ज करवा दी। पुलिस ने बाद में गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर लिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को मकान मालिक के बेटे विजय प्रताप सिंह पर शक हुआ। जिसके बाद एक के बाद एक हत्या की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने जब विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। अब हत्यारोपी पत्नी उसका प्रेमी और एक तीसरा साथी पुलिस की गिरफ्त में है।
नहीं है कोई पछतावा
हैरानी की बात यह कि अपने पति की कब्र बनाने वाली इस पत्नी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। वहीं प्रेमी का कहना है कि उसने शिल्पी के कहने पर ही उसके पति की हत्या की थी। कलियुगी पत्नी ने अपने पति की हत्या करके रिश्तों को तो शर्मसार किया ही है साथ ही तीन मासूम बच्चों से उनके पिता का साया भी छीन लिया।