
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में एक बार फिर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई। कई टोल कर्मियों ने इकठ्ठे होकर एक कार सवार को बेरहमी से पीटा। टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है।मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
ये है मामला
बता दें कि मथुरा के थाना फरह क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे दो पर बने महुअन टोल बैरियर पर गुंडई आम बात है। एख बार फिर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई टोल कर्मचारी लाठी-डंडों से एक कार चालक की जमकर पिटाई कर रहे हैं। कार चालक बेचारा टोल पर मार खाकर चला गया। जब टोल कर्मियों से इस मामले में बात करनी चाही तो कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन जिस तरह तस्वीरें सामने आई हैं उसे साफ जाहिर है कि टोल पर टोल कर्मचारी किस हद तक वहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं।