शाजापुर

कृषि कानूनों से किसानों को होगा फायदा, जिला अध्यक्ष बोले- इसलिए किसानों में भ्रम फैला रही कांग्रेस

प्रेस कांफ्रेस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कृषि कानून लागू किए गए हैं।

less than 1 minute read
news
कृषि कानूनों से किसानों को होगा फायदा, जिला अध्यक्ष बोले- इसलिए किसानों में भ्रम फैला रही कांग्रेस

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कृषि कानून लागू किए गए हैं। इन कानूनों से किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा, बल्कि अपनी उपज को कहीं पर भी अच्छे दामों में बेच सकेंगे।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

किसानों की स्थिति सुधारने का अब तक का सबसे अच्छा प्रयास

कराड़ा ने आरोप लगाते हुए कहबा कि, कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भ्रम फैलाने का काम कहर रहे हैं, जबकि ये कानून किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रयास है।


इसलिए फैलाया जा रहा भ्रम- कराड़ा

भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कराड़ा ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही हैं। जो कि, अन्य विपक्षी दलों सहन नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से वो किसानों को इस कानून के खिलाफ भड़काने पर तुले हुए हैं।


प्रेस वार्ता में शामिल हुए ये नेता

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कराड़ा सहित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर सहित अन्य उपस्थित थे।

Published on:
14 Dec 2020 05:28 pm