शाजापुर

Shajapur Crime: दिवाली के दिन बवाल, 20 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Graveyard Land Dispute: शाजापुर जिले के टपका गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, घरों में तोड़फोड़ और मारपीट, 20 लोग घायल, दो की हालत गंभीर।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 2:17 PM IST
shajapur dispute
graveyard land dispute clash 20 injured, बवाल के दौरान पथराव करते लोग (Source-Patrika)

Shajapur Graveyard Land Dispute: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के टपका गांव में दीपावली के दिन जमकर बवाल हुआ है। यहां कब्रिस्तान की जमीन को लेकर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस तैनात किया गया है।

जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष

जानकारी के मुताबिक टपका बसंतपुर गांव में रहने वाले शमशाद खान और राजू सरफुद्दीन खान के परिवारों के बीच करीब दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दिवाली के दिन रविवार सुबह 9.30 बजे के आसपास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों व घरों पर पथराव कर दिया जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग पहले पक्ष के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया और घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है और महिला-बच्चों के साथ भी मारपीट की गई है। घटना में 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से दो लोगों को हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि जमीन को कब्रिस्तान की भूमि बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन को अपने नाम पर कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा है और एक महीने पहले भी कहासुनी हुई थी।

Updated on:
8 Nov 2026, 2:17 PM IST
Published on: