शाजापुर

पत्नी को परेशान करता था युवक, पति ने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया

लालघाटी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज हत्याकांड : दो आरोपी गिरफ्तार, ग्राम राघवेल के पास पुलिया के नीचे मिला था शव, शरीर पर थे चोट के निशान

2 min read
Feb 06, 2026

शाजापुर. जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। ग्राम राघवेल के समीप लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि मृतक युवक एक महिला को परेशान करता था, इसी रंजिश में महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। लालघाटी पुलिस को सोनू पिता लालजीराम मालवीय, निवासी बामनिया खेड़ी ने सूचना दी कि उसका भाई राजेश पिता लालजीराम मालवीय ग्राम राघवेल के पास पुलिया के नीचे बाइक सहित मृत अवस्था में पड़ा है। शव पर गंभीर चोट के निशान थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

गले में फंसी चिकन के लेग पीस की हड्डी, दर्द से छटपटा रहे युवक की करनी पड़ी सर्जरी


एफएसएल, सीसीटीवी और साइबर जांच से खुला राज


थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुनसिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम की मदद ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल से तकनीकी इनपुट जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए रवींद्र पिता कालूराम मालवीय और राहुल पिता गोपीलाल मालवीय, दोनों निवासी ग्राम टुंगनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


दोस्त के मोबाइल से बुलाया, खेत में ले जाकर की हत्या


पूछताछ में आरोपी रवींद्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी आरती को मृतक राजेश लगातार परेशान करता था। राजेश महिला को मजदूरी के लिए गुजरात ले गया था और लौटने के बाद फोटो-वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर डालकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी से परेशान होकर 3 फरवरी की रात रवींद्र ने दोस्त राहुल के मोबाइल से राजेश को फोन कर टुंगनी बुलाया। गांव के पास स्थित मानसिंह पटेल के गेहूं के खेत में दोनों ने मिलकर लाठी और चाकू से हमला किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को बाइक से बांधकर राघवेल के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बिजली कंपनी के जिम्मेदारों की कारस्तानी : पहले बेचा कबाड़ी को सामान, फंसे तो खरीदने वालों को बनवा दिया चोरी का आरोपी

Updated on:
06 Feb 2026 11:05 pm
Published on:
06 Feb 2026 11:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर