शामली

रब ने बना दी जोड़ी… 24 इंच का दूल्हा और 25 इंच की दुल्हन की शादी देख आप भी कहेंगे वाह, देंखे वीडियो-

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2019, 9:48 AM IST
shamli
रब ने बना दी जोड़ी... 24 इंच का दूल्हा और 25 इंच की दुल्हन की शादी देख आप भी कहेंगे वाह, देंखे वीडियो-

शामली. जनपद के झिंझाना थाना इलाके में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में बड़े धूमधाम से झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिन्दान में केवल दो फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी की गई। मात्र दो फीट के दूल्हे को देख लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं दुल्हन की लंबाई भी दूल्हे से मात्र एक इंच ही ज्यादा है। इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिन्दान में 27 वर्षीय दुल्हन की शादी 24 वर्षीय दूल्हे से हुई है। दुल्हन का नाम तरन्नुम है, जिसकी लंबाई केवल दो फीट एक इंच व दूल्हे का नाम अब्दुल कलाम बताया जा रहा है, जिसकी लंबाई 2 फीट है। दूल्हा मुजफ्फरनगर जिले के गांव छतैला का रहने वाला है। जबकि दुल्हन शामली जिले के गांव अंबेहटा रिन्दान की निवासी है। जब इन दोनों की शादी हुई तो दुल्हन तरन्नुम व दूल्हा अब्दुल कलाम ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए। परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से की गई है। हालांकि दोनों की शादी करने में बड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी है। क्योंकि कोई भी 2 फिट के दूल्हे और दुल्हन की शादी करने के लिए राजी नही था।

परिजनों के मुताबिक एक दिन तरन्नुम के बारे में लड़के वालों को पता चला और अब्दुल कलाम के परिजन रिश्ता लेकर तरन्नुम के घर पहुंचे और आपस मे बात चीत कर रिश्ता पक्का कर दिया है। इस शादी में अहम बात ये भी रही कि शादी में कोई दान दहेज नहीं दिया गया है। दूल्हे के परिजन दुल्हन को शादी के जोड़े में ही बिहाकर ले आए। दोनों की शादी से परिजनों व ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा