शामली

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर

मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला का
less than 1 minute read
Mar 10, 2020
firing.png

शामली. कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला में मामूली विवाद को लेकर गांव के ही संदीप कुमार नाम का युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो हो गए। इसके बाद घायल युवक के पिता ने मौके पर पहुंचकर घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल, आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला का है। जहां पर गांव जसाला निवासी दिलखुश अंकित और एक महिला ने मिलकर गांव के ही संदीप कुमार नाम के युवक के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल युवक के पिता महेंद्र ने घायल को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरो ने उपचार के बाद घायल युवक की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता महेंद्र ने बताया कि दिलखुश अंकित व एक महिला ने मिलकर मेरे पुत्र संदीप कुमार पर चाकुओ से वार कर उसको घायल कर मौके से फरार हो गए है। पीड़ितो ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कांधला थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस ने पीड़ितो की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Published on:
10 Mar 2020 05:51 pm