5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में खेली गई खून की होली, ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया पूरा इलाका

होली के अलर्ट के बीच पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बरसाई गोलियां मेरठ के संवेदनशील गोलाकुआ क्षेत्र में हुई वारदात गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Mar 2020, 5:06 PM IST

khoon_ki_holi.jpg

मेरठ. सुपर जोन और सेक्टर में बंटे मेरठ महानगर में होली के अलर्ट के बीच पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई। गोली महानगर के संवेदनशील गोला कुआ क्षेत्र में मारी गई। युवक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गोली की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गोली लगने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुआ स्थित रामगढ की चैपाल का है। जहां मोसिन नाम के युवक और उसके छोटे भाई के साथ दबंगों ने पहले मारपीट की थी। मोसिन ने इस मामले में थाना कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी। तभी से दबंग उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: होली पर हुड़दंगियों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़

देर रात मोसिन के पास शोएब नामक युवक आया और उससे दर्ज रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा, लेकिन मोसिन ने रिपोर्ट वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद शोएब ने तमंचा निकाला और मोसिन पर फायर झोंक दिया। हमलावर शोएब यहीं नहीं रुका, उसने दुस्साहसिक तरीके से फिर से तमंचे में गोली भरी और फिर से एक गोली घायल पड़ मोसिन पर चलाई। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमलावर को गोली चलाता देख किसी की हिम्मत उसको रोकने की नहीं हुई। वह आराम से बाइक से फरार हो गया। जाते हुए उसने लोगों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने पुलिस को कुछ बताया तो वो दिन उसका आखिरी दिन होगा।

यह भी पढ़ें: आजम खान के बाद अब उनके करीबी अफसरों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

गोली चलने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क पर पड़े घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बारे में एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली लगी है, जिसकी जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश