5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर हुड़दंगियों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़

वाहन मालिकों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Mar 2020, 4:38 PM IST

car.png

शामली. होलिका दहन की रात्रि में हुड़दंगयों ने जमकर तांडव मचाया। हुड़दंगयों ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। हुड़दंगयों के आतंक से परेशान लोगों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पीड़ितों ने पुलिस से हुड़दंगयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: आजम खान के बाद अब उनके करीबी अफसरों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई
गौतलब है कि यह सब ऐसे वक्त में हुआ है, जब शामली कोतवाली क्षेत्र में लगातार पुलिस हुड़दंगयों से निपटने की बात कह रही है। इसके साथ ही शामली एसपी विनीत जयसवाल ने हुड़दंगयों के खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसपी शामली विनीत जयसवाल की चेतावनी के बावजूद भी शामली में हुड़दंगयों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने खुलेआम होलिका दहन वाली रात होलिका दहन के बाद शहर के मोहल्ला दयानन्दनगर में कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, दो मेट्रो स्टेशनों को किया समर्पित

हुड़दंगयों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए उनके म्यूजिक सिस्टम तक चोरी कर ले गए। वाहम मालिकों को घटना का पता सुबह को चला, जब लोगों ने घर के बाहर खड़ी अपनी गाड़ियों को देखा तो गाड़ी में तोड़फोड़ देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद हुड़दंगयों के आतंक से परेशान लोगों ने शामली कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए हुड़दंगयों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।