नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, प्रबंध निदेशक, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMRC) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण ने फीता काट कर महिला दिवस पर रविवार को इन दोनों पिंक मेट्रो स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार राजीव गौबा की पत्नी पम्मी गौबा, मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहीं। उनके अलावा नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन आलोक टंडन की पत्नी रीना टंडन, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर नोएडा अथॉरिटी की ऋतु महेश्वरी ने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।