एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ आदि जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास के साथ ही आर्म्स एक्ट आदि के 15 मामले पंजीकृत हैं।